गोपालगंज में चार साल के बच्चे की अपहरण कर हत्या

Published at :07 Sep 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज में चार साल के बच्चे की अपहरण कर हत्या

पुलिस ने मृतक की चचेरी दादी व चाची को किया गिरफ्तार गोपालगंज : विजयीपुर थाने के छितौना गांव में चार साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी. वारदात में संलिप्त मृतक की चचेरी दादी और उसकी चाची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने संपत्ति की ईर्ष्या के […]

विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की चचेरी दादी व चाची को किया गिरफ्तार

गोपालगंज : विजयीपुर थाने के छितौना गांव में चार साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी. वारदात में संलिप्त मृतक की चचेरी दादी और उसकी चाची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों ने संपत्ति की ईर्ष्या के कारण हत्या करने की बात बतायी है. मृतक विनोद साह का पुत्र देव कुमार था. परिजनों के मुताबिक मंगलवार की शाम चार बजे खेलने के दौरान देव कुमार का अपहरण कर लिया गया. रात में उसका शव लड्डन साह के मकान के पास मिला. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू व खून सने महिलाओं के कपड़े को बरामद किया.
बुधवार की सुबह वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. हथुआ के एसडीपीओ मो इम्तियाज अहमद के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वारदात में संलिप्त मृतक की दादी सरजू साह की पत्नी दुर्गावती देवी और इनकी बहू संकेता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है. साजिश के तहत महिलाओं ने चार साल के अपने ही पोते का अपहरण लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन