सात बीईओ व लेखापाल के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा

गोपालगंज : कार्य में लापरवाही व उदासीनता बरतने को लेकर शिक्षा विभाग के योजना व लेखा डीपीओ ने जिले के सात प्रखंडों के बीईओ व लेखापाल के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. इस मामले में योजना व लेखा डीपीओ धनंजय कुमार पासवान ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार को पत्र भेजा है. पत्र […]
गोपालगंज : कार्य में लापरवाही व उदासीनता बरतने को लेकर शिक्षा विभाग के योजना व लेखा डीपीओ ने जिले के सात प्रखंडों के बीईओ व लेखापाल के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. इस मामले में योजना व लेखा डीपीओ धनंजय कुमार पासवान ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि विभागीय निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2015-16 की मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के अंतर्गत लंबित उपयोगिता,
डीसी विपत्र 10 अगस्त तक ही निदेशालय को समर्पित करना था, लेकिन बरौली, सिधवलिया, कुचायकोट, हथुआ, उचकागांव, विजयीपुर व भोरे प्रखंडों से उक्त लंबित उपयोगिता व डीसी विपत्र संबंधित अभिश्रव पदाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराया गया. इस मामले में संबंधित प्रखंडों के बीईओ व लेखापाल से बार-बार पत्राचार कर स्मारित भी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




