बैंककर्मियों की हड़ताल कल, ठप रहेंगे काम-काज

Published at :21 Aug 2017 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
बैंककर्मियों की हड़ताल कल, ठप रहेंगे काम-काज

80 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होगा बाधित गोपालगंज : केंद्रीय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 22 अगस्त को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी. इस हड़ताल की वजह से बैंकों में काम-काज ठप रहेगा. ऑल इंडिया रीजनल रूलर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जिला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के […]

विज्ञापन
80 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होगा बाधित
गोपालगंज : केंद्रीय यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 22 अगस्त को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी. इस हड़ताल की वजह से बैंकों में काम-काज ठप रहेगा.
ऑल इंडिया रीजनल रूलर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह जिला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के प्रवक्ता सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस हड़ताल में राष्ट्रीय स्तर पर 11 लाख बैंककर्मी शामिल होंगे.
बैंककर्मियों की प्रमुख मांगों में सरकारी बैंकों के निजीकरण तथा विलय पर रोक, काॅरपोरेट ऋणों की वसूली, बैंक बोर्ड करों का विघटन, केंद्रीय कर्मचारियों को अधिकारियों के अनुसार पेंशन, ग्रामीण बैंककर्मियों को वाणिज्यिक बैंकों के सामान सभी सुविधाएं लागू करने सहित नौ सूत्री मांग शामिल हैं.
हड़ताल में सभी कॉमर्शियल बैंक एवं ग्रामीण बैंकों के कर्मी भाग लेंगे, जिससे लगभग 80 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्रभावित होगा. इस मौके पर राज नारायण सिंह, सचितानंद श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र विद्यार्थी, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, मुनीलाल चौधरी, पूनम मांझी, रामायण मांझी आदि मौजूद रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन