छात्रा से अश्लील हरकत, हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Aug 2017 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. कोचिंग संचालक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा पीटा, बनाया बंधक अस्पताल में जख्मी संचालक को कराया गया भर्ती गोपालगंज : शहर के थावे रोड में स्थित कोचिंग संस्थान में शनिवार को जम कर बवाल हुआ. छात्रा के साथ छेड़खानी किये जाने पर परिजनों ने कोचिंग संचालक की जम कर पिटाई की. बंधक बना […]
विज्ञापन
आक्रोश. कोचिंग संचालक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा पीटा, बनाया बंधक
अस्पताल में जख्मी संचालक को कराया गया भर्ती
गोपालगंज : शहर के थावे रोड में स्थित कोचिंग संस्थान में शनिवार को जम कर बवाल हुआ. छात्रा के साथ छेड़खानी किये जाने पर परिजनों ने कोचिंग संचालक की जम कर पिटाई की. बंधक बना कर पिटाई करने के बाद कोचिंग संचालक को कमरे में बंद कर बाहर ताला लगा दिया गया.
हालांकि बाद में पुलिस के पहुंचने की सूचना पर परिजन फरार हो गये. घटना के बाद करीब आधा घंटा तक गोपालगंज-सीवान एनएच 85 जाम रहा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहर की छात्रा एक कोचिंग में पढ़ने के लिए गयी थी. क्लास क्लोज होने के बाद छात्रा को कोचिंग संचालक ने रोक लिया. अपने संस्थान में ही उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. छात्रा किसी तरह से भाग कर अपने घर आयी और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. छात्रा के साथ हुई अश्लील हरकत से आक्रोशित परिजनों ने कोचिंग पर पहुंच कर संचालक की लात-घूंसे से और बेल्ट से जम कर पिटाई कर दी.
हालांकि बाद में आसपास की महिलाओं ने बीच-बचाव कर कोचिंग संचालक की जान बचायी. वहीं, घटना के बाद मकान मालिक ने कोचिंग संचालक को मकान खाली करने को कहा है. हालांकि कोचिंग संचालक ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है. वहीं नगर थाना इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा ने कहा कि थाने में घटना की लिखित शिकायत नहीं मिली है.
पहले भी हो चुकी है कोचिंग में छेड़छाड़ की घटना : शहर में पहले भी कोचिंग सेंटरों पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. जंगलिया मोड़ पर दो माह पहले एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने के मामले में कोचिंग संचालक को पकड़ कर परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा था. इसके पहले आंबेडकर मोड़ के पास बस स्टैंड के सामने कोचिंग में घटना हुई थी, जिसमें छात्रों ने शिक्षक को बीच सड़क पर घसीट कर पिटाई की थी. बावजूद इसके कोचिंग संचालकों पर कार्रवाई नहीं हुई.
प्रशासन के पास नहीं है कोचिंग संचालकों की सूची : जिला प्रशासन के पास शहर में कोचिंग संस्थानों की सूची नहीं है. सर्व शिक्षा अभियान को कोचिंग संस्थानों की रजिस्ट्रेशन करने की जिम्मेवारी शिक्षा विभाग ने दी है. लेकिन, कोचिंग संस्थानों ने अबतक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है.
नतीजतन कोचिंग संस्थानों में होनेवाली घटना की जानकारी भी प्रशासन को नहीं मिल पा रही है. शिक्षा विभाग ने बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई के लिए अबतक कोई कदम भी नहीं उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




