यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा इनामी दिलीप सिंह

Published at :19 Aug 2017 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा इनामी दिलीप सिंह

बीडीसी की सदस्य है दिलीप की पत्नी सीवान : सिसवन के नंदा मुड़ा गांव निवासी दिलीप सिंह को यूपी पुलिस व एसटीएफ की टीम गिरफ्तार कर गोरखपुर ले गयी. दिलीप सिंह की पत्नी प्रियंका देवी बीडीसी सदस्य है. दिलीप यूपी के कई संगीन मामलों में आरोपित और इनामी है. उसकी गिरफ्तारी गोरखपुर के चौरी-चौरा थाने […]

विज्ञापन

बीडीसी की सदस्य है दिलीप की पत्नी

सीवान : सिसवन के नंदा मुड़ा गांव निवासी दिलीप सिंह को यूपी पुलिस व एसटीएफ की टीम गिरफ्तार कर गोरखपुर ले गयी. दिलीप सिंह की पत्नी प्रियंका देवी बीडीसी सदस्य है. दिलीप यूपी के कई संगीन मामलों में आरोपित और इनामी है. उसकी गिरफ्तारी गोरखपुर के चौरी-चौरा थाने के एक नामचीन डॉक्टर के अपहरण, फिरौती व हत्या के मामले में हुई है. साथ ही कई अन्य मामलों में भी यूपी पुलिस व एसटीएफ को उसकी तलाश थी. यूपी सरकार ने दिलीप सिंह पर इनाम भी घोषित कर रखा था. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी रत्नमणि संजय ने बताया कि गोरखपुर के एसएसपी ने फोन कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले कि गंभीरता व तकनीकी
यूपी एसटीएफ के हत्थे…
कारणों से यूपी पुलिस ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी. मेहरौना पुल पार करते ही गोरखपुर एसएसपी ने सीवान एसपी को इसकी जानकारी दी. इधर, शुक्रवार की सुबह दिलीप सिंह के हथियार के बल पर अपहरण की अफवाह पूरे जिले में फैल गयी. इसको लेकर सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल हो गयी. पुलिस भी इसको लेकर अलर्ट हो गयी और जिले की सीमा सील कर छापेमारी शुरू की गयी. यूपी पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की सूचना के बाद सीवान पुलिस ने राहत की सांस ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन