मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Published at :17 Aug 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

गोपालगंज : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के सदस्यों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. ग्रामीण डाकसेवकों ने जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर के गेट पर धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की. संघ के अध्यक्ष देवता उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रामीणा डाकसेवक धरने पर बैठे रहे. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के सदस्यों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. ग्रामीण डाकसेवकों ने जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर के गेट पर धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की. संघ के अध्यक्ष देवता उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रामीणा डाकसेवक धरने पर बैठे रहे. अध्यक्ष ने बताया कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवक संघ के केंद्रीय मुख्यालय दिल्ली के महामंत्री के निर्देश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गयी है. सभी डाकसेवक साथियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गयी है. मौके पर संघ के सचिव केशवचंद्र वर्णवाल, उदय नारायण सिंह, रामाशंकर सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन