अब शहर में हर रोज चार टीमें करेंगी गश्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2017 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

रात्रि गश्ती पर एसपी रखेंगे निगरानी, शहर से लेकर गांव-मोहल्लों में बढ़ी चौकसी चोरी और छिनतई की वारदात रोकने के लिए पुलिस अलर्ट गोपालगंज : शहर में चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है. इसके तहत शहर में एक रात में चार टीमें शहर में गश्त करेंगी. […]
विज्ञापन
रात्रि गश्ती पर एसपी रखेंगे निगरानी, शहर से लेकर गांव-मोहल्लों में बढ़ी चौकसी
चोरी और छिनतई की वारदात रोकने के लिए पुलिस अलर्ट
गोपालगंज : शहर में चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है. इसके तहत शहर में एक रात में चार टीमें शहर में गश्त करेंगी. नगर इंस्पेक्टर निगम कुमार वर्मा के नेतृत्व में हर रोज रात में चार टीमें होंगी जो रात के समय सीधे इनके संपर्क में रहेंगी. इन टीमों की कार्यप्रणाली पर एसपी रवि रंजन कुमार की निगरानी रहेगी. नशाखुरानी गिरोह और स्मैकरों पर पुलिस विशेष तौर पर निगरानी रखेगी. पिछले कुछ दिनों से शहर में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है.
इन वारदातों को अंजाम देने वाले लोग अक्सर उन मकानों को निशाना बना रहे हैं जो एक या दो दिन से त्योहार या किसी कारणवश बंद होते हैं. इसके अलावा अपराधी किस्म के लोग इस तरह के मकानों से नकदी और जेवरों को ही चुराने का काम कर रहे हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए एसपी रवि रंजन कुमार के आदेश पर शहर में पुलिस ने रात के समय होनेवाली चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए यह प्लान तैयार किया है. इस योजना को पुलिस ने एक सिस्टम के तहत तैयार किया है.
जेल से निकले अपराधियों पर नजर
पुलिस ने उन सभी पुराने चोरों की लिस्ट तैयार की है, जो इस समय जेल से जमानत पर बाहर आये हुए हैं या वे अपनी सजा भुगत चुके हैं. इस तरह के अपराधियों की लिस्ट नगर थाने के अलावा अन्य थानाप्रभारियों को सौंपा गया है. इसी प्रकार पुलिस जब रात को शहर में गश्त करेगी तो वह बंद मकानों की खासकर उस एरिया में चेक करेगी जहां चौकीदार नहीं हैं.
क्या कहते हैं एसपी
शहर में गश्ती दल की चार टीमें शहर में लगायी गयी हैं. सभी गश्ती दल अलग-अलग मोहल्लों में निगरानी रखेगा. गश्ती की निगरानी मैं खुद अपने स्तर से कर रहा हूं.
रवि रंजन कुमार, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




