करोड़ों रुपये ले पैक्स फरार

Published at :29 Jul 2017 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
करोड़ों रुपये ले पैक्स फरार

आक्रोश. नाराज उपभोक्ताओं ने पैक्स पर जम कर कर किया हंगामा सदर प्रखंड के चौरावं पैक्स में करोड़ों रुपये का घोटाला किये जाने का आरोप है. डीएम के यहां शिकायत मिलने के बाद ऑडिट की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. पिछले आठ दिनों से बैंक बंद पड़ा है. : गोपालगंज : किसानों […]

विज्ञापन

आक्रोश. नाराज उपभोक्ताओं ने पैक्स पर जम कर कर किया हंगामा

सदर प्रखंड के चौरावं पैक्स में करोड़ों रुपये का घोटाला किये जाने का आरोप है. डीएम के यहां शिकायत मिलने के बाद ऑडिट की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. पिछले आठ दिनों से बैंक बंद पड़ा है. :
गोपालगंज : किसानों की गाढ़ी कमाई का पैसा लेकर पैक्स बैंक फरार हो गया. पिछले आठ दिनों से चौरावं के पैक्स पर ताला लटका हुआ है. उपभोक्ताओं ने ग्राहकों का पैसा लेकर भागने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में पैक्स के ग्राहकों ने पहुंच कर हंगामा किया. पैक्स अध्यक्ष व को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.
आक्रोशित लोगों ने तुरकहां के पास सड़क को भी कुछ देर के लिए जाम कर दिया. चौरांव पैक्स के उपभोक्ता जमील अहमद, अफरोज आलम, बैदांती देवी ने आरोप लगाया कि पिछले दो साल से पैक्स में पैसा जमा किया जा रहा था. लेकिन, अचानक पैक्स अधिकारी व कर्मचारी फरार हो गये हैं.
कई दिनों से पैक्स बैंक नहीं खुल रहा है. किसी ग्राहक का दो लाख तो किसी ग्राहक के तीन लाख रुपये पैक्स में फंसे हुए हैं. ग्राहकों का आरोप था कि पैक्स जब खुल रहा था, तब कैश नहीं दिया जा रहा था. इसके बाद अचानक बंद कर कर्मचारी ही फरार हो गये. इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के पास भी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण शुक्रवार को आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया.
जांच टीम गठित : एमडी :
को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी व जिला सहकारिता के प्रभारी पदाधिकारी बबन मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में है. ग्रामीणों ने डीएम से भी इसकी शिकायत की है. डीएम के आदेश पर विशेष टीम इसकी जांच कर रही है. जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन