चार लोगों की हत्या की कोशिश

Published at :28 Jul 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
चार लोगों की हत्या की कोशिश

दुस्साहस. मानिकपुर में डायन का आरोप लगा महादलित परिवार पर कहर गोपालगंज : नगर थाने के मानिकपुर गांव में गुरुवार को डायन का आरोप लगा कर एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की कोशिश की गयी. पीड़ित परिवार पर चाकू से हमला किया गया. इसमें महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल […]

विज्ञापन

दुस्साहस. मानिकपुर में डायन का आरोप लगा महादलित परिवार पर कहर

गोपालगंज : नगर थाने के मानिकपुर गांव में गुरुवार को डायन का आरोप लगा कर एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या की कोशिश की गयी. पीड़ित परिवार पर चाकू से हमला किया गया. इसमें महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी. पीड़ित सुबास बांसफोर ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य घर पर थे, तभी पड़ोस के रमई बांसफोर,
सुनील सहित आठ-दास लोग पहुंच गये. पहले लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया. विशाल बांसफोर, शंभु बांसफोर व ममता बांसफोर को घायल कर दिया गया. बचाने गये सुबास बांसफोर को चाकू घोंप दिया गया. पीड़ित ने सदर अस्पताल के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष फर्द बयान दर्ज कराया है. घायलों ने आरोप लगाया कि हत्या करने के लिए सभी आरोपित घर पर पहुंचे थे, जिसमें परिवार के चार सदस्य घायल हो गये. पुलिस ने घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन