विद्युत तार की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत

Published at :28 Jul 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत तार की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत

महम्मदपुर : बुधवार की देर शाम विद्युत तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी. मौत की खबर से परिजनों में चीत्कार मच गया. बताया गया है कि बुधवार की शाम सात बजे सिधवलिया थाने के बुचेया गांव के सुनेश्वर पांडेय का पुत्र गुड्डू कुमार अपने चाचा संत जय […]

विज्ञापन

महम्मदपुर : बुधवार की देर शाम विद्युत तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गयी. मौत की खबर से परिजनों में चीत्कार मच गया. बताया गया है कि बुधवार की शाम सात बजे सिधवलिया थाने के बुचेया गांव के सुनेश्वर पांडेय का पुत्र गुड्डू कुमार अपने चाचा संत जय सियाराम दास के मठिया पर जा रहा था. रास्ते में पहले से गिरा विद्युत प्रवाहित तार उसके पैर में सट गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मासूम की मौत की खबर जब घर पहुंची,

तो मां कर्मशीला देवी सहित पूरा परिवार चीत्कार उठा. बच्चे की मौत से पूरा पड़ोस गमगीन हो गया. इधर, घटना की खबर पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रखंड प्रमुख संगीता सिंह ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है. परिजनों ने बताया कि बिजली कंपनी की लापरवाही के कारण गुड्डू कुमार की मौत हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन