सांप के डसने से तीन बच्चियों की मौत

गोपालगंज : बारिश होने के साथ ही सांपों का कहर बढ़ गया है. बुधवार को अलग-अलग जगहों पर सर्पदंश से तीन बच्चियों की मौत हो गयी, जबकि दस से अधिक लोगों को अस्पताल में भरती कराया गया. हर रोज पांच से सात लोग सर्पदंश के कारण आक्रांत हो रहे हैं. मृतक बच्चियों में नगर थाने […]
गोपालगंज : बारिश होने के साथ ही सांपों का कहर बढ़ गया है. बुधवार को अलग-अलग जगहों पर सर्पदंश से तीन बच्चियों की मौत हो गयी, जबकि दस से अधिक लोगों को अस्पताल में भरती कराया गया. हर रोज पांच से सात लोग सर्पदंश के कारण आक्रांत हो रहे हैं. मृतक बच्चियों में नगर थाने के मानिकपुर गांव के निवासी हरि यादव की 10 वर्षीया पुत्री राशि कुमारी, थावे थाना क्षेत्र के कविलासपुर निवासी 13 वर्षीया नाजरा तथा सीवान के बड़हरिया निवासी 11 वर्षीया छोटी कुमारी बतायी गयी है.
इधर, सांपों के बढ़ते कहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को अलर्ट जारी किया है. एंटी स्नैक वेनम इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में रखने को कहा गया है. सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा ने इमरजेंसी वार्ड में सर्पदंश पीड़ितों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था रखने का निर्देश अस्पताल उपाधीक्षक को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




