सुरक्षा नहीं मिलने पर कल सभी डॉक्टर करेंगे हड़ताल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jul 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालगंज : डॉक्टरों व कर्मियों से मारपीट, दुर्व्यवहार व गाली-गलौज की घटनाओं को लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर 21 जुलाई तक पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. अस्पताल परिसर में कम-से-कम एक सेक्शन पुलिस बल तैनात करने की मांग की गयी है. वहीं पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं […]
विज्ञापन
गोपालगंज : डॉक्टरों व कर्मियों से मारपीट, दुर्व्यवहार व गाली-गलौज की घटनाओं को लेकर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर 21 जुलाई तक पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. अस्पताल परिसर में कम-से-कम एक सेक्शन पुलिस बल तैनात करने की मांग की गयी है. वहीं पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराने के विरोध में डॉक्टर 22 जुलाई को हड़ताल करेंगे. डॉक्टर ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, एसएनसीयू और पोस्टमार्टम का कार्य बंद रखेंगे.
इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की बात कही गयी है. अब ऐसी स्थिति में अगर शुक्रवार तक सदर अस्पताल में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती नहीं हुई, तो 22 जुलाई को अस्पताल में इलाज नहीं हो सकेगा. यहां बता दें कि 18 जुलाई को सदर अस्पताल में डॉक्टरों की बैठक हुई थी. इस बैठक में डॉक्टरों ने कहा था कि आये दिनों मरीजों के परिजन व उपद्रवी तत्व अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों व कर्मियों से परिजन मारपीट, दुर्व्यवहार व गाली-गलौज करते हैं.
अस्पताल में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं है. इसके विरोध में बीते आठ जुलाई को हड़ताल करने के बाद सिविल सर्जन को ज्ञापन देकर 14 जुलाई तक पुलिस बल तैनात करने की मांग की गयी थी. सिविल सर्जन ने 10 दिनों के अंदर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था. अब तक पुलिस बल की तैनाती नहीं की गयी है.
इसको लेकर सिविल सर्जन को अंतिम अल्टीमेटम दिया गया है कि 21 जुलाई तक अस्पताल में एक सेक्शन पुलिस बल की तैनाती की जाये. सदर अस्पताल के डॉ अमर कुमार ने बताया कि सुरक्षा मुहैया कराने के लिए दिये गये आवेदन के अनुसार सभी डॉक्टर एकजुट हैं. उधर, सदर अस्पताल के डीएस डॉ पीसी प्रभात ने बताया कि डॉक्टरों की मांग से संबंधित पत्र जिलाधिकारी को भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




