माधोपुर मठ के सचिव को जान से मारने की धमकी

Published at :25 Jun 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
माधोपुर मठ के सचिव को जान से मारने की धमकी

मठ की जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर मिली धमकी गोपालगंज : बरौली थाने के माधोपुर ओपी क्षेत्र के माधोपुर बैरागी मठ न्यास समिति के कार्यपालक अधिकारी सह सचिव को जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश मे आया है. धमकी के बाद पीड़ित सचिव का पूरा परिवार दहशत में […]

विज्ञापन

मठ की जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर मिली धमकी

गोपालगंज : बरौली थाने के माधोपुर ओपी क्षेत्र के माधोपुर बैरागी मठ न्यास समिति के कार्यपालक अधिकारी सह सचिव को जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश मे आया है. धमकी के बाद पीड़ित सचिव का पूरा परिवार दहशत में है. पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगायी है.
बैरागी मठ की जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर न्यास समिति के कार्यपालक अधिकारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ धर्मेंद्र क्रांतिकारी को मारपीट कर घायल कर दिया गया और जेब में रखे 20 हजार रुपये छीन लिये गये. दर्ज प्राथमिकी में नागेंद्र साह सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन