अमवा में खूनी झड़प, महिला सहित आठ लोग घायल

Published at :11 Jun 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
अमवा में खूनी झड़प, महिला सहित आठ लोग घायल

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के अमवा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गयी. घटना में महिला सहित आठ लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के अमवा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गयी. घटना में महिला सहित आठ लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की सुबह महंत साह और चंद्रावति देवी के बीच विवादित जमीन की नापी करायी जा रही थी तभी दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गयी,

जिसमे महंत साह, सखी चंद्र अजित साह, चंद्रावती देवी, मुनिया देवी, फुलतपति देवी सहित आठ लोग घायल ही गये. आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. सदर अस्पताल में घायलों के पहुंचते ही इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गयी. घायलों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त डॉक्टर को बुलाना पड़ा. नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों से घायलों का बयान दर्ज किया है. नगर थाना इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोनों पक्षों की शिकायत की जांच करने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

फिलहाल वहां भूमि नापी का काम को रोकवा दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन