अब सदर अस्पताल में महिलाओं की जांच करेंगी प्राइवेट डॉक्टर

Published at :08 Jun 2017 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
अब सदर अस्पताल में महिलाओं की जांच करेंगी प्राइवेट डॉक्टर

प्रत्येक माह की नौ तारीख की तिथि निर्धारित गोपालगंज : अब सदर अस्पताल में महिलाओं की जांच निजी डॉक्टर भी करेंगी. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सदर अस्पताल में सरकारी डॉक्टरों के साथ साथ निजी डॉक्टरों को भी अपनी सेवा नि:शुल्क देने की अनुमति प्राप्त है. इसको लेकर शहर के सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सकों ने […]

विज्ञापन

प्रत्येक माह की नौ तारीख की तिथि निर्धारित

गोपालगंज : अब सदर अस्पताल में महिलाओं की जांच निजी डॉक्टर भी करेंगी. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सदर अस्पताल में सरकारी डॉक्टरों के साथ साथ निजी डॉक्टरों को भी अपनी सेवा नि:शुल्क देने की अनुमति प्राप्त है. इसको लेकर शहर के सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सकों ने अपनी सहमति जतायी है. इसके लिए सिविल सर्जन के द्वारा प्रत्येक माह की नौ तारीख की तिथि निर्धारित की गयी है. नौ जून को सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत विशेष कैंप लगाया जायेगा. कैंप में गर्भवती महिलाओं की जांच की जायेगी. जांच में जिन महिलाओं में प्रसव को लेकर परेशानियां होंगी,
उन्हें चिह्नित किया जायेगा. अब उनका सुरक्षित प्रसव अस्पताल प्रबंधन के द्वारा कराया जायेगा. शहर के प्रमुख निजी डॉक्टरों में डॉ कौशल्या सिंह, डॉ सुमन, डॉ रजनी, डॉ मंजू आदि के द्वारा नि:शुल्क जांच कर गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श दिया जायेगा. सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक माह की नौ तारीख को इस कैंप का आयोजन सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन