सेल्समैन को गोली मार पांच लाख की लूट

गोपालगंज : अपराधियों ने भोरे में भोरे-हथुआ मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मार कर लगभग पांच लाख रुपये लूट लिये. घायल सेल्समैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. भोरे-हथुआ मुख्य मार्ग पर स्थित हरिश्चंद्र पेट्रोलियम के मालिक हरिनारायण सिंह के घर उनकी बेटी […]
गोपालगंज : अपराधियों ने भोरे में भोरे-हथुआ मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मार कर लगभग पांच लाख रुपये लूट लिये. घायल सेल्समैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया है. भोरे-हथुआ मुख्य मार्ग पर स्थित हरिश्चंद्र पेट्रोलियम के मालिक हरिनारायण सिंह के घर उनकी बेटी की बरात आयी थी.
सभी लोग बरातियों के स्वागत में लगे थे कि रात के लगभग 9:30 बजे बाइक पर सवार तीन अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे. अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और बाद में कैश काउंटर पर पहुंच कर 4.96 लाख रुपये लूट लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




