रास्ता विवाद में बुजुर्ग को दौड़ा कर पीटा, चाकू घोंपा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भरती, जांच में जुटी पुलिस गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव में मंगलवार की सुबह रास्ते से लेकर चल रहे विवाद को लेकर एक बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. पड़ोसियों ने घायल होने चाकू घोंप कर लहूलुहान कर दिया. घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में […]
विज्ञापन
घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भरती, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के फतहा गांव में मंगलवार की सुबह रास्ते से लेकर चल रहे विवाद को लेकर एक बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. पड़ोसियों ने घायल होने चाकू घोंप कर लहूलुहान कर दिया. घायल बुजुर्ग को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया. वारदात के बाद आरोपित घर छोड़ कर फरार हैं. पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. परिजनों ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से इशहाक अंसारी के साथ रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. सुबह में इशहाक अंसारी घर से जैसे ही निकले, रास्ते में चार-पांच युवकों ने घेर लिया.
पहले तो लाठी-डंडे से पिटाई की गयी, बाद में जान बचा कर भाग रहे बुजुर्ग पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया. वारदात के बाद मरा समझ कर आरोपित सभी फरार हो गये. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया. घटना के बाद अस्पताल में पहुंचे घायल के परिजनों ने पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया. पुलिस ने मामले में जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




