राजद नेता पर जानलेवा हमला

Published at :07 Jun 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
राजद नेता पर जानलेवा हमला

दुस्साहस. दलित महिला की केस में गवाही बनने पर की फायरिंग राजद नेता को बचाने पहुंचे युवक भी घायल राजद मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष हैं उमेश यादव गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में राजद मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष उमेश यादव पर मंगलवार की दोपहर जानलेवा हमला किया गया. इस दौरान राजद पर […]

विज्ञापन

दुस्साहस. दलित महिला की केस में गवाही बनने पर की फायरिंग

राजद नेता को बचाने पहुंचे युवक भी घायल
राजद मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष हैं उमेश यादव
गोपालगंज : कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में राजद मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष उमेश यादव पर मंगलवार की दोपहर जानलेवा हमला किया गया. इस दौरान राजद पर फायरिंग भी की गयी. हालांकि फायरिंग के दौरान गोली नहीं लगी. राजद नेता को बचाने आये उनके साथी फागू मांझी को भी घायल कर दिया गया.
दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वहीं, घायल राजद नेता की हालत जानने के लिए अस्पताल परिसर में समर्थक व रिश्तेदारों की भीड़ जुट गयी. कुचायकोट के भोपतपुर निवासी राजद नेता ने आरोप लगाया कि पहाड़पुर में किसी काम से पहुंचे थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर 12-15 की संख्या में आये लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. उमेश यादव ने आरोप लगाया कि फागू मांझी की पत्नी ने दलित उत्पीड़न व मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें उनको गवाह बनाया गया है.
राजद नेता पर गवाही नहीं देने को लेकर पहले धमकी मिली. इसके बाद जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया. पीड़ित ने कुचायकोट पुलिस पर भी आरोपितों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. वहीं, कुचायकोट पुलिस ने इस मामले को लेकर घायल राजद नेता का बयान लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन