परीक्षा में हुआ प्यार, शादी के तीन साल बाद रखने से इनकार, पढें आखिर क्या है मामला

Published at :06 Jun 2017 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा में हुआ प्यार, शादी के तीन साल बाद रखने से इनकार, पढें आखिर क्या है मामला

गोपालगंज : हुजूर! मैं शोध की छात्रा हूं. मेरा घर उजड़ने से बचा लीजिए. पति दूसरी शादी करने जा रहा है. उसकी शादी को रोकवा दीजिए. सोमवार को छपरा के रिविलगंज से महिला हेल्पलाइन कोषांग में पहुंची शोध की छात्रा अपनी दुखड़ा सुनाते हुए फफक कर रो पड़ी. पीड़ित छात्रा रीना कुमारी ने कहा कि […]

विज्ञापन

गोपालगंज : हुजूर! मैं शोध की छात्रा हूं. मेरा घर उजड़ने से बचा लीजिए. पति दूसरी शादी करने जा रहा है. उसकी शादी को रोकवा दीजिए. सोमवार को छपरा के रिविलगंज से महिला हेल्पलाइन कोषांग में पहुंची शोध की छात्रा अपनी दुखड़ा सुनाते हुए फफक कर रो पड़ी. पीड़ित छात्रा रीना कुमारी ने कहा कि मेरी शादी तीन साल पहले प्रेम प्रसंग में मीरगंज थाना क्षेत्र के जगीना गोपाल गांव निवासी हरिशंकर सिंह के पुत्र प्रभात उर्फ बबलू कुमार के साथ हुई थी.

शादी के बाद तीन साल तक पति-पत्नी के रूप में रहे. लेकिन, अब उसके परिजन राकेश उर्फ बबलू की दूसरी शादी करने जा रहे हैं. इसी माह 24 जून को शादी भी तय हो गयी है. छात्रा ने परियोजना प्रबंधक से गुहार लगाते हुए कहा- प्लीज, आप उसकी शादी रोकवा दीजिए. छात्रा ने बताया कि पटना में नेट का एग्जाम देने के लिए गयी थी. वहीं, पर राकेश उर्फ बबलू से मुलाकात हुई. उसी के कमरे में रहकर एग्जाम भी दिया. इसके बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और नौ मार्च, 2014 को आमी मंदिर में शादी रचायी. दोनों पति-पत्नी के रूप में करीब तीन साल तक साथ रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन