जमुई से अगवा लड़की एक महीने बाद गोपालगंज से बरामद, एक युवक गिरफ्तार

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

करीब एक माह पहले जमुई से अगवा नाबालिग बच्ची को पुलिस ने गोपालगंज से बरामद कर लिया है. लड़की लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित कर्रा गांव की रहने वाली है. लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन के नेतृत्व में बनी टीम ने गोपालगंज से नाबालिग लड़की को बरामद किया है.

विज्ञापन

जमुई. करीब एक माह पहले जमुई से अगवा नाबालिग बच्ची को पुलिस ने गोपालगंज से बरामद कर लिया है. लड़की लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित कर्रा गांव की रहने वाली है. लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन के नेतृत्व में बनी टीम ने गोपालगंज से नाबालिग लड़की को बरामद किया है. लड़की गोपालगंज में एक ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी के रूप में काम कर रही थी. युवती की बरामदगी के बाद पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार मामला मानव तस्करी से जुड़ा है.

पश्चिम बंगाल का युवक गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के बद्धमान जिले के आसनसोल थाना क्षेत्र के मुर्गाशाल निवासी सुरेश बासकोर के पुत्र अरुण बासकोर के रूप में हुई. थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने नाबालिग की बरामदगी और युवक के गिरफ्तारी की पुष्टि की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक महीने पहले कर्रा गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था.

अपहरण का मामला हुआ था दर्ज

इस मामले में पहले तो युवती के परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब वो कहीं नहीं मिली तब परिजनों ने स्थानीय लक्ष्मीपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण किये जाने की शिकायत दर्ज करायी. घटना के बाद से ही पुलिस युवती की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी. सूत्र बताते हैं कि युवती का अपहरण कर उसे एक आर्केस्ट्रा टीम के संचालक के पास बेच दिया गया था. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन