मनरसा गांव से कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

पाई बिगहा थाना क्षेत्र के मनरसा गांव से पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है.
बेलागंज. पाई बिगहा थाना क्षेत्र के मनरसा गांव से पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध थानाध्यक्ष बलिस्टर राम ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो वायरल के बाद मामले में पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल रहे आरोपित युवक धर्मेंद्र कुमार को कट्टे व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. इसके खिलाफ पूर्व से ही पाई बिगहा थाने में पुलिस पर फायरिंग व दहेज अधिनियम एक्ट मामले में मुकदमा दर्ज है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




