Gaya News : निर्धारित समय पर विश्वस्तरीय स्टेशन भवन होगा तैयार

Updated at : 28 Feb 2025 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : निर्धारित समय पर विश्वस्तरीय स्टेशन भवन होगा तैयार

Gaya News : गया जंक्शन पर कराये जा रहे विश्वस्तरीय स्टेशन भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण शुक्रवार को डीडीयू रेल मंडल के एडीआरएम दिलीप कुमार ने किया.

विज्ञापन

गया. गया जंक्शन पर कराये जा रहे विश्वस्तरीय स्टेशन भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण शुक्रवार को डीडीयू रेल मंडल के एडीआरएम दिलीप कुमार ने किया. एडीआरएम अपने अधिकारियों की टीम के साथ एक विशेष बैठक की. विश्वस्तरीय स्टेशन भवन के पुनर्निमाण में लगी कंपनी के अधिकारियों व रेलवे से निर्माण कार्य के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. बैठक के बाद एडीआरएम संबंधित विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जिस गति से निर्माण कार्य जारी है. संभवतः निर्धारित समय पर विश्वस्तरीय स्टेशन भवन का काम पूरा कर लिया जायेगा. इस लक्ष्य को लेकर कंट्रक्शन कंपनी तीन शिफ्टों में निर्माण कार्य कर रही है. एडीआरएम ने शौचालय सह स्नानागार भवन के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया. सभी प्लेटफाॅर्म पर बनाये जा रहे यात्री शेड के साथ ही पिलगरिज्म भवन में यात्रियों के लिए स्थायी सुविधा के तहत वेटिंग हॉल की व्यवस्था को भी देखा. स्टेशन के बाहरी परिसर के अलावा डेल्हा साइड के भवन का भी निरीक्षण किया. इसके बाद गया जंक्शन के रंनिग रूम व विभाग के कार्यों का भी जायजा लिया.

मार्च तक यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मार्च तक, यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी. इनमें वाई-फाई, चार्जिंग प्वाइंट और अन्य सुविधाएं शामिल हैं. गया रेलवे स्टेशन के विकास से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन