बच्चों के विवाद में मारपीट में महिला गंभीर रूप से जख्मी

स्थानीय भुसभुसिया गांव में रविवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया
शेरघाटी. स्थानीय भुसभुसिया गांव में रविवार को बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. बात इतनी बढ़ गयी कि अभिभावकों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में गांव की एक महिला देवंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि घायल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ बच्चे आपस में झगड़ रहे थे. इसी दौरान झगड़े को शांत कराने और बच्चों को समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया. इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने देवंती देवी के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. दोषियोंं को बख्शा नहीं जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




