गया जी के कष्ठा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, पहचान में जुटी रेल पुलिस

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स-Pexels

गया-डीडीयू रेलखंड पर कष्ठा स्टेशन के पास एक महिला की चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई. 60 वर्षीय महिला की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस शिनाख्त के लिए प्रयासरत है. आम लोगों से पहचान कराने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Kastha Station Train Accident : गया जी-डीडीयू रेलखंड पर कष्ठा स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गया रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि कष्ठा स्टेशन के पास एक महिला यात्री के ट्रेन से गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी.

सूचना मिलते ही रेल थाना से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां करीब 60 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया. प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरने के कारण मौत होने की बात सामने आई है.

Also Read : गया जी : कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया डीएपी का विकल्प, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के फायदे भी समझाए

पहचान पत्र न मिलने से शिनाख्त में कठिनाई

पुलिस के अनुसार मृतका के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके.

Also Read : श्रावणी मेला को लेकर गया स्टेशन पर आरपीएफ अलर्ट, यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के दिए टिप्स

इसके कारण पहचान स्थापित करने में कठिनाई हो रही है. रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. आसपास के रेलवे स्टेशनों और थानों को भी सूचना दी गई है.

रेल पुलिस की आम लोगों से अपील

रेल थाना ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतका की पहचान कर सके या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल गया रेल थाना को सूचित करें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन