गया जी: शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था पर उठे सवाल, मरीजों ने डॉक्टरों के व्यवहार पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

ओपीडी में मरीज को देखती एनएम कॉलेज की छात्राएं, डॉक्टर चैंबर से गायब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था पर मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा है. डॉक्टरों की अनुपस्थिति और अव्यवहारिक व्यवहार से परेशान मरीजों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. जनप्रतिनिधियों ने भी व्यवस्था सुधारने की मांग की है.

विज्ञापन

Gaya Ji Doctor Absent: शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था को लेकर मरीजों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को इलाज कराने पहुंचे कई मरीजों ने चिकित्सकीय सेवा और डॉक्टरों के व्यवहार पर सवाल उठाए.

विज्ञापन

मरीजों ने लगाए गंभीर आरोप

राजा बीघा की बेबी कुमारी, काजरसोत गांव के 60 वर्षीय बच्चन यादव, आमस के चांसी गांव के गौतम कुमार, केंदुआ के 10 वर्षीय सौरभ कुमार तथा भुजौल गांव के कुंदन कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मरीजों की पूरी बात सुने बिना ही दवा लिख देते हैं और तुरंत दूसरे काउंटर पर भेज देते हैं. मरीजों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों का व्यवहार भी संतोषजनक नहीं रहता.

पंचायत समिति की बैठक में भी उठा था मुद्दा

गौरतलब है कि गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में भी अनुमंडल अस्पताल की लचर व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था. जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग की थी.

डॉक्टर की अनुपस्थिति पर भी उठे सवाल

अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था को लेकर उस समय भी सवाल खड़े हुए, जब ओपीडी पर्ची के अनुसार डॉ. मुन्ना कुमार साव की ड्यूटी दर्ज होने के बावजूद दोपहर करीब 1:30 बजे के बाद वह ओपीडी में मौजूद नहीं मिले. इस दौरान एएनएम कॉलेज की छात्राएं डॉक्टर की कुर्सी पर बैठकर मरीजों के पर्चे देखती नजर आईं, जिससे मरीजों में असंतोष बढ़ गया. हालांकि, जब प्रभात खबर ने मामले की पड़ताल शुरू की तो करीब 1:50 बजे डॉ. मुन्ना कुमार साव पुनः ओपीडी पहुंचे, जिसके बाद कतार में खड़े मरीजों का इलाज शुरू हो सका.

उपाधीक्षक बोले- जानकारी लेकर होगी कार्रवाई

इस संबंध में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय कुमार ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से अवकाश पर हैं, इसलिए मामले की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी लेकर ओपीडी व्यवस्था को सुचारु कराया जाएगा. यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन