संगम स्नान करने जा रही महिला की ट्रेन से गिरकर मौत
Updated at : 17 Feb 2025 10:50 PM (IST)
विज्ञापन

गया न्यूज : बच्ची के ऊपर से गुजर गयी पूरी ट्रेन, बची बच्ची
विज्ञापन
गया न्यूज : बच्ची के ऊपर से गुजर गयी पूरी ट्रेन, बची बच्ची
गुरारू.
प्रयागराज संगम स्नान करने जा रही महिला की गुरारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान गिरकर मौत हो गयी. उसके बच्ची दोनों पटरियों के बीचों-बीच फंसी रही और पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गयी. फिर भी बच्ची का बाल-बांका नहीं हो सका. महिला गुरारू थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव के रहने वाले उपेंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी है. वह महिला अपने गांव वाले के साथ अपने दो वर्षीय बच्ची को साथ लेकर सोमवार की रात को गुरारू से महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन पकड़ने जा रही थी. इसी दौरान महिला सीढ़ियों से पैर फिसलने से नीचे गिर गयी थीं. महिला की मौत हो गयी. इस दौरान महिला के साथ दो वर्षीय बच्ची भी ट्रेन से गिर गयी. लेकिन, बच्ची का कुछ भी नहीं हुआ. बच्ची को हल्का शरीर पर चोट का निशान है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




