ePaper

जलजमाव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, शहर का अधिकतर वार्ड है नाला विहीन

Updated at : 19 Jun 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, शहर का अधिकतर वार्ड है नाला विहीन

दो दिनों से हो रही बारिश से गली मुहल्लों में सड़क पर जल जमाव हो गया है.

विज्ञापन

शेरघाटी. दो दिनों से हो रही बारिश से गली मुहल्लों में सड़क पर जल जमाव हो गया है. वहीं, पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन गली-मुहल्ले में हुए जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. जलजमाव से लोगों को बाजार में जितनी परेशानी हो रही है, उससे कई गुना अधिक गली-मुहल्ले से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंचने में हो रही है. वार्डों की गलियों और सड़कों पर घुटना भर पानी जमा हो गया है, जिसके निकासी की कहीं कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन लोगों की लगातार हो रही इस परेशानी से नगर पर्षद अंजान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन