मोरहर नदी में बढ़ा जलस्तर, किसानों के चेहरे खिले

Updated:
विज्ञापन
मोरहर नदी में बढ़ा जलस्तर, किसानों के चेहरे खिले

गुरुआ प्रखंड में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मोरहर नदी में जलधारा बहने लगी है. नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मोरहर नदी में जलधारा बहने लगी है. नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. इससे क्षेत्र के किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है. लगातार बारिश के कारण खेतों, खलिहानों के साथ-साथ आहर और पोखरों में भी पानी भरने लगा है, जिससे सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर होती नजर आ रही है. इस मौसम में होने वाली धान व अन्य खरीफ फसलों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो सकती है. किसान अब अपने खेतों की तैयारी में जुट गये हैं और फसल की बुआई की दिशा में योजना बनाने लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन