दस साल से फरार वांटेड नक्सली वीफन यादव बिहार में गिरफ्तार, हत्या, अपहरण जैसे कई मामलों में STF ने दबोचा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Feb 2025 8:58 AM

विज्ञापन

पुलिस के गिरफ्त में नक्सली वीफन यादव

Bihar News: गया जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड नक्सली वीफन यादव को गिरफ्तार किया है. हत्या, अपहरण और अवैध हथियार रखने जैसे कई संगीन मामलों में वांछित यह नक्सली लंबे समय से फरार था.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के गया जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड नक्सली वीफन यादव को गिरफ्तार कर लिया. 44 वर्षीय वीफन यादव पर हत्या, अपहरण और अवैध हथियार रखने सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे.

छकरबंधा में चला ऑपरेशन, सुराग मिलने पर दबोचा गया नक्सली

रविवार को 29वीं वाहिनी एसएसबी, गया की ‘सी’ समवाय डुमरिया और एसटीएफ भदवर की टीम ने छकरबंधा गांव में दबिश दी. विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने यह ऑपरेशन चलाया और वीफन यादव को धर दबोचा. वह छकरबंधा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है और गया के डुमरिया थाने में उसके खिलाफ दो बड़े आपराधिक मामले दर्ज थे.

हत्या और अपहरण में था शामिल

वीफन यादव पर 22 सितंबर 2013 और 7 दिसंबर 2014 को दर्ज मामलों में हत्या, अपहरण, दंगा, आपराधिक साजिश और अवैध हथियार रखने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई थीं. वर्ष 2014 में उसने एक व्यक्ति का अपहरण कर जंगल में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पहले ही चार लोग जेल भेजे जा चुके हैं. सुरक्षाबलों ने उसे डुमरिया थाने के हवाले कर दिया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: पीएम मोदी की सभा से पहले भागलपुर बना सुरक्षा का किला, चप्पे-चप्पे पर पहरा, आसमान से भी रहेगी नजर

नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

एसएसबी कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. नक्सल प्रभावित गया जिले में यह कार्रवाई सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे इलाके में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को करारा झटका लगा है. सुरक्षाबलों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में नक्सल विरोधी अभियान और तेज किया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन