पीएम मोदी की सभा से पहले भागलपुर बना सुरक्षा का किला, चप्पे-चप्पे पर पहरा, आसमान से भी रहेगी नजर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Feb 2025 8:19 AM
सभा से पहले मार्च करते सेना के जवान
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भागलपुर यात्रा को लेकर सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं. हवाई अड्डा मैदान को किले में तब्दील कर दिया गया है, जहां 700 से अधिक पुलिस अधिकारी और 3,000 जवान तैनात हैं. सभा स्थल पर ड्रोन, स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर से निगरानी रखी जा रही है.
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर भागलपुर का हवाई अड्डा अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में तब्दील हो चुका है. सुरक्षा इतनी सख्त कर दी गई है कि परिंदा भी पर न मार सके. न सिर्फ जमीन पर, बल्कि आसमान से भी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है. सभा स्थल को हाई-अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है, जहां 700 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और 3,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
एसपीजी की कड़ी निगरानी
पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के अधिकारियों ने सभा स्थल का दौरा कर निरीक्षण किया है. मंच की ऊंचाई, चौड़ाई और संरचना से लेकर वीआईपी बैठने की व्यवस्था तक हर पहलू की बारीकी से जांच की गई है. सभा स्थल को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरों में बांटा गया है, जिसमें डी-एरिया सबसे संवेदनशील जोन रहेगा.
ड्रोन और स्निफर डॉग से निगरानी
सभा स्थल पर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आधुनिक ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं, जो हर कोने की लाइव मॉनिटरिंग करेंगे. ऊंचे भवनों और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है.
Also Read: बिहार के ये BJP विधायक तीन महीने के लिए जाएंगे जेल! 2019 में फरसा से किया था हमला
मोबाइल के अलावा कुछ भी ले जाना वर्जित
सभा में शामिल होने वालों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. किसी को भी मोबाइल के अलावा कोई अन्य सामान अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी, यहां तक कि पानी की बोतलें भी प्रतिबंधित हैं. आयोजकों ने सभास्थल पर पीने के पानी की विशेष व्यवस्था की है, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो.
प्रधानमंत्री मोदी की इस सभा को लेकर पूरे शहर में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. लेकिन सुरक्षा व्यवस्था भी उतनी ही कड़ी कर दी गई है. जिला प्रशासन और पुलिस ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










