बिहार के ये BJP विधायक तीन महीने के लिए जाएंगे जेल! 2019 में फरसा से किया था हमला

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :22 Feb 2025 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
bjp mla mishrilal yadav|

जेपी नड्डा के साथ मिश्रीलाल यादव

Bihar News: दरभंगा के एमपी/एमएलए कोर्ट ने 2019 में हुए मारपीट के मामले में अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव को दोषी करार देते हुए सजा सुनाया है. कोर्ट ने दोनों पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मिश्रीलाल यादव को तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. दरभंगा की एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश करुणानिधि प्रसाद आर्य ने शुक्रवार को अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई. इसके साथ ही, दोनों पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

2019 की मारपीट की घटना, फरसा से किया गया था हमला

यह मामला 29 जनवरी 2019 की सुबह का है, जब समैला निवासी उमेश मिश्र मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. गोसाईं टोल के पास पहुंचने पर विधायक मिश्रीलाल यादव और सुरेश यादव समेत 20-25 लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर विधायक ने फरसा से सिर पर वार कर दिया, जिससे उमेश मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा, सुरेश यादव ने लोहे की रॉड और लाठी से हमला किया, साथ ही पीड़ित की जेब से पैसे भी निकाल लिए गए.

Also Read: बिहार के इस जिले में शुरू होगी हॉट एयर बैलून सेवा, महज इतने रुपये में मिलेगा रोमांचक अनुभव

पुलिस जांच और कोर्ट का फैसला

घटना के बाद, उमेश मिश्र को पहले पीएचसी और फिर डीएमसीएच रेफर किया गया. मामले की जांच के बाद पुलिस ने 12 अक्टूबर 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया, और 17 अप्रैल 2020 को कोर्ट ने संज्ञान लिया था. शुक्रवार को अदालत ने फैसला सुनाते हुए आईपीसी की धारा 323 के तहत दोनों दोषियों को तीन महीने की सजा सुनाई और आर्थिक दंड भी लगाया. हालांकि, कानून विशेषज्ञों के अनुसार, यह जमानती अपराध है, इसलिए दोनों आरोपियों को जमानत मिलने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन