Gaya News : अगले महीने से गया जंक्शन पर एस्केलेटर व प्रतीक्षालय की सुविधा

Updated at : 27 Feb 2025 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : अगले महीने से गया जंक्शन पर एस्केलेटर व प्रतीक्षालय की सुविधा

Gaya News : गया रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए जोर-शोर से काम चल रहा है. अगले महीने से यात्रियों को एस्केलेटर व एक नंबर प्लेटफॉर्म पर प्रतीक्षालय की सुविधा मिलने लगेगी.

विज्ञापन

गया. गया रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए जोर-शोर से काम चल रहा है. अगले महीने से यात्रियों को एस्केलेटर व एक नंबर प्लेटफॉर्म पर प्रतीक्षालय की सुविधा मिलने लगेगी. एस्केलेटर का कामकाज अंतिम चरण में है. वहीं डेल्हा साइड प्रतीक्षालय की सुविधा दे दी गयी है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुनर्विकास से जुड़े कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी. स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को संरक्षा, बेहतर अनुभव व विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करना है. पुनर्विकास के बाद गया स्टेशन उन्नत यात्री सुविधाओं के साथ तकनीक, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक मेल बनेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पुनर्विकास के बाद गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सेवा प्रदान करने की क्षमता तीन गुणा बढ़ जायेगी. बाहर से आने व जानेवाले लोगों को गयाजी व बोधगया के बारे में जंक्शन पर ही सारी जानकारियां मिल जायेंगी. स्टेशन के तीन, चार, पांच, छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर नये शेड लगकर तैयार हो गये हैं. अब ट्रेनों का इंतजार करने के दौरान धूप और बरसात दोनों से यात्रियों को राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन