धनबाद की दो महिलाएं गिरफ्तार

Updated at : 30 Sep 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद की दो महिलाएं गिरफ्तार

गया न्यूज : मोबाइल चोरी का आरोपित

विज्ञापन

गया न्यूज : मोबाइल चोरी का आरोपित

गया.

रेल पुलिस की टीम ने सोमवार की सुबह गया रेलवे स्टेशन स्थित सात नंबर प्लेटफाॅर्म से मोबाइल चोरी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. महिला की पहचान धनबाद के रहने वाली मीणा पासी व मधुवी पासी के रूप में की गयी है. दोनों महिलाएं एक ही परिवार से हैं. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान दो महिलाओं को तेजी से भागते देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान मोबाइल व चार हजार रुपये बरामद किया गया. मोबाइल के बारे में पूछताछ किया, तो गिरफ्तार दोनों महिलाओं ने बताया कि यह मोबाइल चोरी की है. हम लोग चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने का काम करते हैं. रेल थाना अध्यक्ष ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि पितृपक्ष मेले व त्योहार को देखते हुए लगातार ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Gaya Hindi News : यहां गया से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन