गुरुआ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
गुरुआ में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोरहर नदी के किनारे छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किये हैं.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोरहर नदी के किनारे छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किये हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोरहर नदी के किनारे बालू की चोरी की जा रही है.इसपर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर बरामद कर थाने लायी है. इस दौरान एक ट्रैक्टर ड्राइवर को भी अरेस्ट किया गया है. वहीं दूसरा ड्राइवर भागने में सफल रहा. पुलिस इसकी सूचना विभागीय अधिकारी को देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन