ePaper

Gaya News : पुलिस के हत्थे चढ़े टॉप 10 में शामिल दो कुख्यात, हत्या का है आरोप

Updated at : 05 May 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पुलिस के हत्थे चढ़े टॉप 10 में शामिल दो कुख्यात, हत्या का है आरोप

Gaya News : जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल दो कुख्यातों को चाकंद थाने की पुलिस ने परैया थाना क्षेत्र के सुरनी गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

बेलागंज. जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल दो कुख्यातों को चाकंद थाने की पुलिस ने परैया थाना क्षेत्र के सुरनी गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया. दोनों सगे भाई हैं. गिरफ्तार कुख्यातों में परैया थाना क्षेत्र के सुरनी गांव का बाबूलाल चौधरी उर्फ लालबाबू चौधरी व महेश चौधरी शामिल हैं. चाकंद थानाध्यक्ष अवध किशोर ने बताया कि 10 दिसंबर 2020 को चाकंद थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. दोनों चाकंद थाना कांड संख्या 187/20 के मुख्य आरोपित हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश टॉप 10 व संगीन मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उसी अभियान में तहत कार्रवाई के दौरान गुप्त सूचना मिली कि जिले परैया थाना क्षेत्र के सुरनी गांव में हत्या का आरोपित बाबू लाल चौधरी और महेश चौधरी अपने घर आये हैं. सूचना के बाद एएसपी अनवर जावेद अंसारी और डीएसपी विधि व्यवस्था रविप्रकाश सिंह के नेतृत्व में चाकंद थाने की पुलिस व एसटीएफ की एक टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस को देख दो लोग भागने लगे. सुरक्षा बल के जवानों द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम बाबूलाल चौधरी और महेश चौधरी पिता नंदू चौधरी बताया. गिरफ्तार कर चाकंद थाना लाया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन