दो वाहनों की टक्कर में औरंगाबाद के दो लोग हुए घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 5:05 PM
जीटी रोड पर गया जिले के बाराचट्टी थाना इलाके में स्थित काहुदाग के समीप दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गये.
बाराचट्टी. जीटी रोड पर गया जिले के बाराचट्टी थाना इलाके में स्थित काहुदाग के समीप दो वाहनों की टक्कर में दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, रांची की ओर से आ रहे एक लग्जरी वाहन ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी. इससे वाहन में सवार दो लोग घायल हो गये. घायल लोगों की पहचान औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना के जोकरी गांव के सोनू कुमार और बेरी गांव के शकीरा आलम के रूप में की गयी. इनमें से सोनू वाहन का चालक है. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां से सोनू को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. लग्जरी गाड़ी में छह लोग सवार थे. इनमें से चार लोग सकुशल बच गये. लग्जरी गाड़ी पर सवार लोगों का कहना है कि ट्रक चालक द्वारा अनियंत्रित तरीके से गाड़ी चलायी जा रही थी और एकाएक ब्रेक ले लिया गया. इस कारण घटना हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










