दो बाइकें आपस में टकरायीं, छह घायल

थाना क्षेत्र के सैदपुर आहर के पास दो बाइक सवार की आपस में सामने की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये हैं.
टनकुप्पा. थाना क्षेत्र के सैदपुर आहर के पास दो बाइक सवार की आपस में सामने की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये हैं. दो की हालत गंभीर बनी हुई है. एक बाइक पर गोविंद यादव व राजेंद्र रविदास दोनों तेलबिगहा गांव के सवार थे. दूसरी बाइक पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के कांटी निवासी रंजीत सिंह अपनी पत्नी एवं दो बच्चों के साथ सवार थे. इस दुर्घटना में सभी घायल हुए. जिसमें गोविंद व राजेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण मगध मेडिकल कालेज गया रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर विशेष चिकित्सा के लिए गया रेफर कर दिया गया है. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




