प्रत्याशी के बैनर लगे वाहन से शराब बरामद मामले में दो गिरफ्तार

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान आमस थाने के छोटकी साव-बंगला पर मुहल्ले के रहनेवाले साकेत कुमार व राहुल दास के रूप में की गयी है
फोटो-गया- गुरारू-01- प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डीएसपी व अन्य अधिकारी. प्रतिनिधि, गुरारू गुरारू. एनडीए समर्थित हम की प्रत्याशी दीपा मांझी का प्रचार बैनर से लगे पिकअप से मंगलवार को बरामद शराब मामले में गुरारू थाने की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी बुधवार को गुरारू थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल व गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने दी. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान आमस थाने के छोटकी साव-बंगला पर मुहल्ले के रहनेवाले साकेत कुमार व राहुल दास के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि गुरारू बगडीहा रौना रेलवे गुमटी के पास इमामगंज प्रत्याशी के प्रचार बैनर लगे वाहन में शराब होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन से 17 कार्टन शराब बरामद कर जब्त किया. उन्होंने कहा कि दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है. साकेत कुमार पर आमस, टिकारी, धनरूआ और पटना समेत कई थानों में मामले दर्ज हैं. डीएसपी ने बताया कि इमामगंज प्रशासन के सहयोग से जांच में यह पाया गया कि वाहन के लिए कोई परमिट या पास जारी नहीं किया गया था. युवकों ने पूछताछ में बताया कि इस तरह का बैनर लगा कर शराब का परिवहन करने पर पुलिस की चेकिंग से बच जायेंगे और आसानी से शराब का परिवहन कर पायेंगे. पकड़ाये शराब व पिकअप पर लगे बैनर से दीपा मांझी को कोई संबंध नहीं है. वहीं, डीएसपी ने बताया कि इस प्रकरण में हर बिंदू पर छानबीन की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टर गया के एक प्रिंटिंग प्रेस से छपवाये गये थे. जिसका सत्यापन किया जा रहा है. घटना में दो अन्य सहयोगी भी शामिल हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वायरल वीडियो फुटेज में कुछ ग्रामीणों को शराब लेकर भागते देखा गया है. जिनकी पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




