Gaya News : प्रयागराज से लौट रहे लोगों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर

Updated at : 30 Jan 2025 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : प्रयागराज से लौट रहे लोगों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर

Gaya News : थाना क्षेत्र के बैदा मोड़ के समीप जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से कार सवार पांच लोग बाल-बाल बच गये. हालांकि, इस दौरान कार क्षतिग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन

आमस. थाना क्षेत्र के बैदा मोड़ के समीप जीटी रोड पर ट्रक की चपेट में आने से कार सवार पांच लोग बाल-बाल बच गये. हालांकि, इस दौरान कार क्षतिग्रस्त हो गयी. कार में सवार धनबाद जिले के गोमो क्षेत्र के नया बाजार खेसरी निवासी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि कार से पत्नी व बेटियों के साथ कुंभ स्नान करने गये थे. गोमो स्थित घर लौटे के क्रम में एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. इससे सभी बाल-बाल बच गये, पर कार क्षतिग्रस्त हो गयी है. उन्होंने बताया कि स्नान के बाद प्रयागराज और अयोध्या होते हुए घर लौट रहे थे और 24 घंटे से जाम में फंसे थे. जीटी रोड पर वाहन रेंग रहे हैं व भीषण जाम लगा हुआ है.कार में सवार अजय कुमार वर्मा, बबिता, अनिता और श्रेया आदि सभी सुरक्षित हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि जाम में ट्रक चालक ने जल्दी निकलने के चक्कर में ओवरटेक किया, जिस कारण कार से टक्कर हो गयी. मालूम हो कि तीन दिनों से जीटी रोड पर भीषण जाम लगा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन