गया जी : चालू होने से पहले ही चोरी हो गया ट्रांसफार्मर, सिंचाई संकट से ग्रामीण नाराज
चालू होने से पहले ही चोरी हुआ ट्रांसफार्मर | Prabhat Khabar Network
गया जी जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मनन बिगहा गांव में सिंचाई के लिए लगाया गया 63 केवी का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया. इससे किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.
Gaya Ji News : गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के मनन बिगहा गांव में सिंचाई के लिए लगाया गया 63 केवी का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया. ट्रांसफार्मर चोरी होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.
किसानों के समक्ष सिंचाई की बड़ी समस्या
ग्रामीणों के अनुसार, पटवन के लिए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे. यह ट्रांसफार्मर चालू भी नहीं हुआ और चोरों ने चुरा लिया. इसके चोरी हो जाने से किसानों के सामने सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है.
बिजली विभाग और पुलिस की जांच-पड़ताल
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी है. सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. वहीं, घटना की सूचना गुरुआ पुलिस को भी दी गई है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है तथा वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है.
ग्रामीणों की पुलिस और विभाग से मांग
ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द-से-जल्द ट्रांसफार्मर चोरी की घटना का उद्भेदन कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है. साथ ही विभाग से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










