मोटे अनाज की खेती व बीज शोधन के बारे में बताया

Updated:
विज्ञापन
मोटे अनाज की खेती व बीज शोधन के बारे में बताया

प्रखंड के इ-किसान भवन के सभाकक्ष में रविवार को खरीफ महाभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम व विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बांकेबाजार. प्रखंड के इ-किसान भवन के सभाकक्ष में रविवार को खरीफ महाभियान 2025 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम व विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सीताराम प्रजापति, प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामवरण कुमार, प्रखंड राजद अध्यक्ष श्री शिवनंदन यादव, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ पंकज तिवारी एवं अजीत कुमार, जिला कृषि कार्यालय गया जी के निरीक्षक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को मोटे अनाज की खेती, बीज शोधन, खरीफ फसल में लगने वालों रोगों की रोकथाम एवं सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. इस मौके पर प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित सभी कृषि समन्वयक वीरमणि पाठक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन