Gaya News : आज एनडीए करेगा विशेष परिचर्चा कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

Updated at : 15 Feb 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : आज एनडीए करेगा विशेष परिचर्चा कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

Gaya News : एनडीए नेताओं की शनिवार को विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रतिनिधि सहित घटक दलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए.

विज्ञापन

गया. एनडीए नेताओं की शनिवार को विशेष बैठक आयोजित की गयी. बैठक में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रतिनिधि सहित घटक दलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता गया भाजपा जिला पूर्वी के अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने की, जबकि संचालन का दायित्व जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने निभाया. बैठक में केंद्रीय बजट और प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा को लेकर चर्चा की गयी. इसमें लोक जनशक्ति (रामविलास) जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, हम के जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, गया जिला पश्चिमी के भाजपा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू और पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा व अन्य शामिल थे. बैठक में निर्णय लिया कि 16 फरवरी को एक विशेष परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें केंद्रीय मंत्री मांझी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर बजट चर्चा करेंगे. बजट पर चर्चा का आयोजन केंद्रीय मंत्री के बोधगया आवास पर किया जायेगा. सम्मेलन के बाद प्रेस नोट के माध्यम से बजट की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी. बैठक में उपस्थित नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इस बजट में देश के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गयी है. सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है. बजट के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत अभियान को और मजबूती देने का प्रयास किया गया है. इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की हाल ही में संपन्न अमेरिका यात्रा पर भी विशेष चर्चा की गयी.

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे एनडीए कार्यकर्ता

बैठक में एनडीए कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम प्राथमिकता से किया जाना चाहिए. बैठक के अंत में सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जायेगा और सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगा. सभी नेताओं ने गया जिले में एनडीए की सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाया

घटक दलों के ये नेता भी रहे मौजूद

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, डॉ अनुज कुमार अजय कुमार तन्नी जिला भाजपा महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, रंजन कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद यादव, मुकेश कुमार शर्मा, संतोष सिंह, कमल सिन्हा विनोद सिंह, बंदना कुमारी, सुधांशु मिश्रा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, महिला मोर्चा के अध्यक्ष करुणा सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष देवानंद पासवान, अमित लोहानी, लोजपा के महामंत्री शांतनु कुमार, हम के मंत्री राकेश कुमार, रामशरण मांझी, मकसूदन राम, एम शहजाद साह, बबन चंद्रवंशी, मुन्नी लाल अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन