10,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung का फ्लिप फोन, देखें कहां मिल रहा ये ऑफर
Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Mar 2026 7:00 PM
Samsung Galaxy Z Flip 7 (Photo: Samsung)
Samsung Galaxy Z Flip 7: सैमसंग का प्रीमियम फ्लिप फोन अब बड़ी छूट के साथ मिल रहा है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज इसे और सस्ता बना देते हैं. इसमें आपको शानदार डिजाइन, 4,300mAh की बैटरी मिल जाती है.
अगर आपको क्लैमशेल (फ्लिप) फोन पसंद हैं, तो अब स्विच करने का बिल्कुल सही समय है. Samsung Galaxy Z Flip 7 का लेटेस्ट फ्लिप फोन इस समय ऑफर्स के बाद ₹1 लाख से कम में मिल रहा है. यह फोन प्रीमियम और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है. इसमें आपको डुअल AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा इसमें आपको अच्छा बैटरी बैकअप, डुअल कैमरा सेटअप और Exynos चिपसेट मिलता है. अगर आप सच में अपने फोन को अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो कोई भी फैसला लेने से पहले Samsung Galaxy Z Flip 7 की इस प्राइस डील को जरूर एक बार चेक कर लें. आइए आपको बताते हैं इस डील से जुड़ी सारी डिटेल्स.
Amazon पर सस्ता हुआ Samsung Galaxy Z Flip 7
अभी ये फोन Amazon पर करीब ₹1,09,999 में मिल रहा है. अगर आप Axis और HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको सीधा ₹10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा. यानी इसकी कीमत ₹1 लाख से कम हो जाती है.
इतना ही नहीं, अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹60,500 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकता है. हालांकि, ये पूरी तरह आपके फोन की कंडीशन, बिल और दूसरे फैक्टर्स पर डिपेंड करेगा. और अगर एक बार में पैसा देना भारी लग रहा है, तो EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है. यह करीब ₹3,867 प्रति महीने से शुरू होता है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं.

आपको लेना चाहिए या नहीं?
अगर आप फ्लिप डिजाइन वाला फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy Z Flip 7 एक काफी अच्छा अपग्रेड हो सकता है. इसमें आपको दो बड़े डिस्प्ले मिलते हैं. पहले से ज्यादा स्लिम हिंज दिया गया है और 4,300mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है. साथ ही, इसमें One UI 8 मिलता है और आगे One UI 8.5 के साथ Galaxy AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा.
लेकिन हर चीज परफेक्ट नहीं है. इसमें अभी भी 25W चार्जिंग ही मिलती है, जो थोड़ा कम लग सकती है. भारी इस्तेमाल के दौरान परफॉर्मेंस में थ्रॉटलिंग भी देखने को मिल सकती है और कैमरा सेटअप में भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. टेलीफोटो लेंस अब भी नहीं दिया गया है.
कुल मिलाकर, अगर आप पुराने फोन से अपग्रेड कर रहे हैं तो ये एक शानदार ऑप्शन है. लेकिन अगर आप हाल ही में लॉन्च हुए किसी फ्लैगशिप फोन का इस्तेमाल कर चुके हैं, तो ये आपको थोड़ा कम इम्प्रेस कर सकता है.
यह भी पढ़ें: 200MP कैमरा के साथ Vivo V70 FE की एंट्री तय, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










