ePaper

56.5 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 20 Nov 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
56.5 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार

शराब धंधेबाजों में दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल

विज्ञापन

शराब धंधेबाजों में दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल संवाददाता, गया जी. ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन से विदेशी शराब के साथ दो महिलाओं व एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान धनबाद की रहने वाली पिंकी देवी, नवादा जिले की रहने वाली निक्की कुमारी व प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इस संबध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्ध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला, आरक्षी देवेंद्र प्रसाद, आरक्षी अमित कुमार, प्रधान आरक्षी इंदु सिन्हा व अन्य जवानों के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म के पास से संदिग्ध अवस्था में दो महिलाओं व एक युवक को देखा गया. पुलिस को आते देख तीनों भागने लगे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो महिलाओं व युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिलाओं व युवक के पास से रहे एक बैग व झोले की तलाशी ली गयी, तो कुल 56.5 लीटर विदेशी शराब पायी गयी. रेल थाना में महिलाओं व युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन