गया जी : जंगल में चल रहा था महुआ शराब का खेल, पुलिस ने 50 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को दबोचा

Gaya Ji Mahua liquor Seized : डुमरिया मैगरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बागपुर जंगल से 50 लीटर देशी महुआ शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कानूनी कार्रवाई जारी है।
Gaya Ji Mahua liquor Seized : गया जी जिले के डुमरिया प्रखंड में मैगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बागपुर जंगल से 50 लीटर महुआ निर्मित देशी शराब बरामद की है. छापेमारी के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
मैगरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गुप्त सूचना के आधार पर मैगरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बागपुर जंगल स्थित मनी पहाड़ी में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 50 लीटर महुआ निर्मित देशी शराब बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
तीन तस्कर गिरफ्तार, अलग-अलग मात्रा में शराब बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पनछंदा गांव निवासी सुरेंद्र पासवान, करमा भुइयां और बिजय भुइयां के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार सुरेंद्र पासवान के पास से 20 लीटर, करमा भुइयां के पास से 15 लीटर और बिजय भुइयां के पास से 15 लीटर महुआ निर्मित देशी शराब बरामद की गई.
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई छापेमारी
मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसआई सुभाष मंडल और राजेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.
उत्पाद अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है.
Also Read : डेहरी EO मर्डर केस : नये घर में लौटने का सपना रह गया अधूरा, ईओ विमल कुमार की हत्या से शेरघाटी में पसरा मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










