ePaper

डोभी-चतरा मार्ग की सड़क बनी, नाली अधूरी<bha>;</bha> बारिश में घुसा पानी, ग्रामीण आक्रोशित

Updated at : 31 Oct 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
डोभी-चतरा मार्ग की सड़क बनी, नाली अधूरी<bha>;</bha> बारिश में घुसा पानी, ग्रामीण आक्रोशित

लगभग 80 लाख रुपये की लागत से यह सड़क और करीब 400 मीटर लंबी नाली बनायी जानी थी

विज्ञापन

फोटो-गया-डोभी-01-मटनमोड से अमारुत जाने वाली नवनिर्मित सड़क पर जलजमाव प्रतिनिधि, डोभी ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से तहत तीन माह पहले डोभी-चतरा मार्ग पर स्थित मटनमोड़ के समीप से अमारुत बाजार तक के सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर लिया गया. परंतु, नाली निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया, जिसके बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लगभग 80 लाख रुपये की लागत से यह सड़क और करीब 400 मीटर लंबी नाली बनायी जानी थी. किंतु संवेदक ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग कर कार्य जल्दबाजी में पूरा कर दिया. जबकि नाली का निर्माण अब तक शुरू नहीं किया गया है. इसका परिणाम यह हुआ कि हाल की बारिश में पानी का बहाव रुक गया और आवासीय क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नाली नहीं बनने से बरसाती पानी नवनिर्मित सड़कों और घरों में घुस जाता है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. कई घरों में सीलन और गंदे पानी के जमा होने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. ग्रामीण संदीप वर्मा, मनोज यादव, पिंटू टेलर, नंदलाल वर्मा, अर्जुन ठाकुर, उमेश राव ने बताया कि यह समस्या कोई नई नहीं है. पिछले दो दशक से गांववासी जल निकासी की समस्या से जूझ रहे हैं, पर अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है. अमारुत बाजार के निवासी अशोक यादव ने बताया कि अधूरे नाली निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग या जन प्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. अब ग्रामीण सड़क और नाली निर्माण में अनियमितता के खिलाफ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं. लोगों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों और संवेदक पर कार्रवाई हो तथा तुरंत नाली निर्माण कार्य पूरा किया जाये. ताकि, भविष्य में पानी से होने वाली दिक्कतों से राहत मिल सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन