जीबी रोड स्थित अग्रवाल एंड सन्स पर दूसरे दिन भी जारी रही रेड, 50 लाख की टैक्स चोरी उजागर
Updated at : 12 Feb 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन

GAYA NEWS.शहर के पॉश इलाके जीबी रोड स्थित प्रसिद्ध रेडीमेड वस्त्र प्रतिष्ठान अग्रवाल एंड सन्स पर वाणिज्य कर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है. मगध प्रमंडल के अपर राज्य कर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार के निर्देश पर शुरू हुई छापेमारी गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही.
विज्ञापन
मगध प्रमंडल वाणिज्य कर विभाग के 28 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने की छापेमारी
दुकान में भारी मात्रा में बिना बिल और कागजात का स्टॉक मिला.
गया जी.
शहर के पॉश इलाके जीबी रोड स्थित प्रसिद्ध रेडीमेड वस्त्र प्रतिष्ठान अग्रवाल एंड सन्स पर वाणिज्य कर विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है. मगध प्रमंडल के अपर राज्य कर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार के निर्देश पर शुरू हुई छापेमारी गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही. 28 पदाधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीम देर रात तक दुकान के स्टॉक और दस्तावेजों को खंगालती रही. प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की बात सामने आयी है. अब तक की कार्रवाई में करीब 50 लाख रुपये की एसजीएसटी में हेराफेरी का मामला उजागर हुआ है. अपर राज्य कर आयुक्त मोहन कुमार ने बताया कि विभाग को खुफिया सूचना मिली थी कि उक्त प्रतिष्ठान द्वारा वास्तविक कारोबार की तुलना में काफी कम टैक्स जमा किया जा रहा है. जांच के दौरान दुकान में भारी मात्रा में ऐसे रेडीमेड कपड़े मिले, जिनके खरीद के कागजात या बिल्टी मांगने पर संचालक प्रस्तुत नहीं कर सके. यह सीधे तौर पर कर चोरी का मामला बनता है. छापेमारी की कार्रवाई बुधवार दोपहर शुरू हुई थी, जो रात 10 बजे तक चली. इसके बाद रात 11 बजे दुकान को सील कर दिया गया था. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विभागीय टीम ने प्रतिष्ठान संचालक की मौजूदगी में सील तोड़ी और दोबारा जांच शुरू की.मौके पर जमा कराये 20 लाख
विभाग की सख्ती को देखते हुए प्रतिष्ठान संचालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए एसजीएसटी हेराफेरी की रकम में से 20 लाख रुपये तत्काल जमा कर दिये हैं. अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई अभी जारी है और टैक्स चोरी का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. अंतिम रूप से कर निर्धारण कार्रवाई पूरी होने के बाद ही किया जायेगा. देर रात तक टीम स्टॉक मिलान और दस्तावेजों की जांच में जुटी रही.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




