लैपटॉप बरामद कर यात्री को लौटाया

Updated:
विज्ञापन
लैपटॉप बरामद कर यात्री को लौटाया

आरपीएफ की टीम ने बुधवार को ऑपरेशन अमानत के तहत गाड़ी संख्या 20840 दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से लैपटॉप बरामद कर पीड़ित को लौटाया है.

विज्ञापन

गया जी. आरपीएफ की टीम ने बुधवार को ऑपरेशन अमानत के तहत गाड़ी संख्या 20840 दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से लैपटॉप बरामद कर पीड़ित को लौटाया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि बोकारो जिले के स्वांग कॉलोनी के रहनेवाले आकृति सिंह ने शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि उक्त ट्रेन में मेरा लैपटॉप छूट गया है. शिकायत मिलने के बाद उक्त ट्रेन में सहायक अवर निरीक्षक अविनाश कुमार ने कोच संख्या एच एक सीट संख्या 21 पर पिट्ठु बैग बरामद किया. आकृति सिंह का पहचान पत्र व अपना पहचान पत्र प्रस्तुत किया गया. लैपटॉप के साथ उसका माउस व चार्जर अन्य सामान सही सलामत सुपुर्द किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन