भगवान राधे कृष्ण की प्रतिमा की हुई प्राणप्रतिष्ठा
Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 02 Apr 2025 9:35 PM
रुक्मिणी तालाब स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गयी. राधा-कृष्ण को पवित्र जल से स्नान कराकर अधिवास कराया गया.
गया. रुक्मिणी तालाब स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में राधा-कृष्ण की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गयी. राधा-कृष्ण को पवित्र जल से स्नान कराकर अधिवास कराया गया. फूल माला, मिष्ठान, फल, दीप, धूप, अगरबत्ती पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद सामूहिक आरती किया गया. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद व ओजस्विनी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में हनुमान चालीसा केंद्र की प्रभारी सरिता त्रिपाठी, संयोजक जमुना मंडल, अध्यक्ष रामकुमार बारिक, ममता गिरी, वीणा गिरी, जितेंद्र कुमार सहित कई अन्य शामिल थे. वहीं कार्यक्रम के दौरान आसपास की महिलाओं ने देवी गीतों पर भजन कीर्तन प्रस्तुत की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










