न्यास समिति के शिष्टमंडल ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
न्यास समिति के शिष्टमंडल ने किया स्वागत

एक शिष्टमंडल ने नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष, न्यास समिति प्रवीण कुंदन का अंगवस्त्र व श्री राम दरबार का मोमेंटो देकर अभिनंदन किया.

विज्ञापन

टिकारी. शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभाकक्ष में श्री राम जानकी मंदिर न्यास समिति, ( श्री बालानंद स्वामी ट्रस्ट ) बहेलिया बिगहा- टिकारी के सदस्यों के एक शिष्टमंडल ने नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष, न्यास समिति प्रवीण कुंदन का अंगवस्त्र व श्री राम दरबार का मोमेंटो देकर अभिनंदन किया. न्यास समिति के शिष्टमंडल ने प्राचीन धरोहर ठाकुरबाड़ी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से एसडीओ को अवगत कराया. सदस्यों ने इस प्राचीन धरोहर की रक्षा व विकास के लिए सहयोग प्रदान करने का भी अनुरोध किया. इस मौके पर हरेंद्र कुमार पाठक, गौरी शंकर केशरी, मुन्ना अवस्थी, लाल बाबू पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन